
बेगूसराय : दीपावली के दिन फूड पॉइजनिंग से 2 बच्चों की मौत हो गई। 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल और आसपास के अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान गायत्री कुमारी (3) राधा कुमारी (7) के रूप में हुई है।
घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत की है।पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के बेटा का मुंडन हुआ था। सत्तो तांती का परिवार मुंडन में रात को खाने का कार्यक्रम भी रखा गया था। सभी ने भोज का खाना खाया था। रात में हीराजू कुमार, आयुषी कुमारी, खुशबू कुमारी, नैना कुमारी और अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।
