जवान की मौत : दिवाली पर ड्यूटी जा रहे जवान की मौत, बाइक को दौड़ते मवेशी ने मार दी टक्कर, तालाब में डूबकर हुई मौत

सुल्तानपुर(यूपी): ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब जवान की बाइक को एक मवेशी ने टक्कर मार दी, जिससे जवान तालाब में गिर गया और फिर उसकी मौत हो गयी। होमगार्ड जवान का नाम रामफेर गौतम बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दीपावली के दिन हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। घटना जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र अंतर्गत बीही निदूरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक रामफेर गौतम सुल्तानपुर में डायल 112 में ड्यूटी करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जब वे सुबह घर से बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे तभी गांव के बाहर सामने से मवेशी आ गया।अचानक मवेशी से टकराने के बाद वो बाइक सहित किनारे स्थित तालाब में जा गिरे। तालाब में जलकुंभी अधिक होने से उनकी डूबकर मौत हो गई। उधर पर्व के दिन रामफेर की मौत से परिवार में मातम छा गया। आनन-फानन में परिवार और गांव के लोग तालाब पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *