प्रभु यीशु की आशीष से मजबूत होगी झारखंड की अर्थव्यवस्था : डॉ अंकुर

प्रभात तारा मैदान धुर्वा में आयोजित दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हो गया. इस दौरान मुख्य वक्ता प्रेरित डॉ युसूफ अंकुर नरुला ने झारखंड के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था और आर्थिक स्थिति प्रभु की आशीष से मजबूत होगी. भविष्य में राज्य में खनिज संपदा और कई नयी चीजों की खोज होगी. साथ ही यहां चर्च और पास्टर को ईश्वर आगे ले जायेगा और ये लोग आने वाले दिनों में अस्पताल और स्कूल के माध्यम से सेवा कार्य को और आगे ले जायेंगे. तब लोग मसीहियों की भलाई देखकर ईश्वर की महिमा करेंगे. डॉ नरुला ने कहा कि यीशु धर्म परिवर्तन करने नहीं वरन लोगों को जीवन परिवर्तन करने के लिए आया है. वे धरती में राज्य स्थापित नहीं करना चाहते है, बल्कि स्वर्ग में अपना राज्य स्थापित करना चाहते

मुख्य वक्ता डॉ युसूफ अंकुर नरुला.

हैं. प्रार्थना के दौरान डॉ नरुला ने देश की अर्थव्यवस्था और भारत राष्ट्र को ईश्वर की आशीष मिले इसको लेकर विशेष प्रार्थना की. इस दौरान युवाओं को आह्वान किया गया कि युवा आने वाले दिनों में बेहतर करियर ईश्वर की ओर से चुनेंगे और देश व राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे. इस दौरान वक्ता के रूप में पंजाब के प्रेरित डॉ युसूफ अंकुर नरुला ने दिया प्रभु का संदेश
धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित शांति महोत्सव में शामिल मसीही विश्वासी.

पंजाबी, हिंदी मसीही भजन की प्रस्तुति दी गयी और झारखंड समेत कई राज्यों से आये लाखों मसीहियों को झुमाया गया. मौके पर आयोजन समिति के बिशप एमएम पांडा, बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप साइमन तिग्गा, बिशप अनुराग मिंज, बिशप थॉमस मुंडू, रेव्ह माइकल कच्छप व ऑल इंडिया क्रिश्चियन मॉइनोरिटी फ्रंट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार नागवंशी, महिला मोर्चा सचिव अंशु लकड़ा, सदस्य कुमुदिनी प्रभाावती मिंज, विधिक सलाहकार दीप्ति होरो, डॉ राकेश पॉल सहित हजारों की संख्या में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से आये मसीही विश्वासी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *