
PM Modi Celebrates Diwali With army Jawans : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे।
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हमेशा की तरह सेना के जवानों के साथ रोशनी का त्योहार दिवाली (Diwali) मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने के लिए सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करते आए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए। उन्होंने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा कि ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत की सौगात लेकर आए।’
