रन फॉर झारखंड” से गूंजा मोरहाबादी मैदान, राज्य की एकता और उमंग का प्रतीक बनी दौड़
झारखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पर राजधानी रांची के बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान में सोमवार को “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा, खेल प्रेमी और आम नागरिक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रेस-मीडिया प्रतिनिधियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ राज्य की एकता, ऊर्जा और नई उमंग का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि झारखंड ने 25 वर्षों की अपनी यात्रा में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अब समय है कि हम सब मिलकर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
श्री सोरेन ने सभी नागरिकों से झारखंड की प्रगति, समृद्धि और गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य की ताकत उसकी जनता है और जब जनता एकजुट होकर आगे बढ़ती है, तो विकास अपने आप संभव हो जाता है।
“रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बापू वाटिका पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “जोहार झारखंड” के नारों के साथ हुआ। #HemantSoren Hemant Soren
