टेटकाबाइद, मंझलाडीह, कारीटांड,आमडीह, जोगीडीह के महिलाओं की बैठक बिते रविवार 10/09/2023 को रखी गई जिसमे समाज मे चल रहे नशा खोरी के विरुद्ध एक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया , साथ ही एक महीने के अंदर जीतने भी शराब की दुकाने है सभी को बंद करने का भी निर्णय लिया गया । बैठक का संचालन कर रहे अशोक कुमार महतो ने बताया भाटिन हाड़ि थान के आस पास गांव/ पंचायत को नशा मुक्त किया जाए। अपने दुबराजडीह पंचायत में लगभग 15 से ज्यादा शराब/महुआ की दुकान खुल गई है, जिसके वजह से 90% से ज्यादा घरों में या तो किसी का पिता या बेटा या पोता या फिर तीनों शराबी बन गये है जिसके वजह से महिलाओं और उस परिवार की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है।

समाज के अधिकतर घरों को शराब ने अपने आगोश में ले चुका है। समाज की यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति है और समय रहते इस पर ठोस कदम न उठाए गया तो संपूर्ण समाज बर्बाद हो जाएगा और किसी न किसी दिन शराब रूपी आग की लपटे आपके और हमारे घरों को भी चपेट में ले लेगी।
इसी संदर्भ में भाटिन हाड़ि थान के अंतर्गत टेटकाबाइद, मंझलाडीह, कारीटांड,आमडीह, जोगीडीह के महिलाओं की बैठक बिते रविवार 10/09/2023 को रखी गई है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी शराब बेचने वालो को चेतावनी देते हुए एक माह के अंदर बंद करने का संकल्प लिया गया। इस बार कि लड़ाई आर और पार की है।

