14वे राउन्ड मे यशोदा देवी महज 312 वोट से आगे , लगातार घाट रही है बढ़त

डुमरी उपचुनाव मे कांटे की टक्कर मे यशोदा देवी महज 312 वोटों से आगे चल रही है , लगातार गिरता जा रहा है बढ़त , जहा एनडीए की यशोदा देवी चौथे राउन्ड के बाद से ही बढ़त ले कर चल रही थी , जहा वे 10 वे राउन्ड मे 5 हजार वोटों से आगे थी अब यशोदा देवी 14 वे राउन्ड मे महज 312 वोट से आगे है

14वें राउंड में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 312 वोट से आगे चल रही है. लगातार यशोदा देवी की बढ़त बरकरार है. 14 वें राउंड में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को 52419 वोट मिले तो एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 52731 वोट मिले हैं.

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है. सुबह 8.15 बजे से गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन हो बाजार समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू गया है. यहा मतों की गिनती के लिए कुल 16 टेबल बनाये गए हैं और कुल 24 राउंड में मतो की गिनती होगी. बाजार समिति में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावे तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. इधर बाजार समिति के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मुख्य गेट पर अंदर प्रवेश करने वाले लोगों की बारिकी से जांच की जा रही है. ही बाजार समिति के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक- र्ताओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालांकि मतगणना के दौरान जमकर बारिश भी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *