डुमरी उपचुनाव जैसा की माना जा रहा था की इस बार डुमरी उपचुनाव मे कांटे की टक्कर हो सकती है ठीक वैसे ही दिखने को मिल रहा है डुमरी उपचुनाव मे वोट की गिनती जारी है जहा चौथे राउन्ड मे jmm की यशोदा देवी अपने विरोधी से मात्र 670 वोट से आगे चल रही है
चौथे राउन्ड मे बेबी देवी को 14661 वोट वही यशोदा देवी को 13991 वोट मिले है

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है. सुबह 8.15 बजे से गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन हो बाजार समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू गया है. यहा मतों की गिनती के लिए कुल 16 टेबल बनाये गए हैं और कुल 24 राउंड में मतो की गिनती होगी. बाजार समिति में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावे तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. इधर बाजार समिति के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मुख्य गेट पर अंदर प्रवेश करने वाले लोगों की बारिकी से जांच की जा रही है. ही बाजार समिति के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक- र्ताओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालांकि मतगणना के दौरान जमकर बारिश भी हो रही है.
