Dumka Election Result 2024 result LIVE: झारखंड की सभी14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य में चार चरणों में मतदान हुए थे। इस चुनाव में दुमका सीट राजधानी रांची से भी अहम मानी जा रही है। यह सीट झामुमो की गढ़ मानी जाती है। साल 1980 से 2014 तक लगातार सात बार शिबू सोरेन यहां से सांसद चुने गए थे। भाजपा ने इस बार ‘बगावती बहू’ सीता सोरेन को यहां से टिकट दिया है। पहले तो यह अटकलें थीं कि सीता के खिलाफ उनके देवर हेमंत सोरेन खड़े होंगे। लेकिन झामुमो ने यहां से नलिन सोरेन को मैदान में उतारा। दुमका में आखिरी चरण के तहत 1 जून को वोट डाले गए। यहां 73.50 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2019 के चुनाव में यहां से भाजपा के सुनील सोरेन की जीत हुई थी। उन्होंने शिबू सोरेन को हराया था।

