LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 : यूपी में कांटे की टक्कर NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त

लोकसभा चुनाव 2024 के 543 सीटों के नतीजे आज आने वाले हैं।  मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगा।  शुरुआत पोस्टल बैलट से होगी, इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे। अगले दो घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी। क्या मोदी, पंडित नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे? क्या भाजपा के 370 और NDA के 400 पार का दावा पूरा हो पाएगा। क्या कांग्रेस के लिए 10 साल बाद सत्ता में वापसी का मौका बनेगा? आज इन तीन सबसे बड़े सवालों के जवाब का दिन है।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी 13 हजार 638 वोट से आगे  वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी 13 हजार 638 वोट से आगे

9 मिनट पहले वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी पीछेवाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे हैं। यहां से उनका मुकाबला कांग्रेस से अजय राय से है। दोनों के बीच के मतों का अंतर खबर लिखने तक 6 हजार वोट थे। मतलब यह है कि प्रधानमंत्री 6 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

15 मिनट पहले आगमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछेआगमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

18 मिनट पहलेमथुरा से हेमा मालिनी तो गोरखपुर से रवि किशन आगेमथुरा से हेमा मालिनी आगे चल रही है। वहीं गोरखपुर से रवि किशन आगे चल रहे हैं।

20 मिनट पहले पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगेपश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगे चल रही है।

22 मिनट पहले पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान पीछे चल रहे हैपश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे हैं। यहां से उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी कैंडिडेट डॉ. निर्मल कुमार साहा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

30 मिनट पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कन्हैया कुमारउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार आगे चल रहे है। यहां से उनका मुकाबला भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *