Godda Election Result 2024 result LIVE: गोड्डा लोकसभा सीट से क्या निशिकांत दुबे चौथी बार मारेंगे बाजी, काउंटिंग शुरू

Godda Election Result 2024 Live updates: लोकसभा चुनाव2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। गोड्डा लोकसभा सीट राज्य के प्रमुख हॉट सीटों में से एक है। यहां 1 जून को अंतिम चरण के तहत वोटिंग हुई थी। गोड्डा में इस बार 68.26 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर सभी की नजर इसलिए है क्योंकि भाजपा के दिग्गज नेता निशिकांत दुबे यहां से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह तीन बार इसी सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। निशिकांत के खिलाफ कांग्रेस ने यहां से प्रदीप यादव को टिकट दिया है।

गोड्डा एक हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट है। गोड्डा लोकसभा के तहत विधानसभा की कुल छह सीटें आती हैं। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में भाजपा के निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव को भारी मतों से हराया था। वहीं साल 2014 के चुनाव में भी निशिकांत की जीत हुई थी। तब उन्होंने कांग्रेस के फुरकान अंसारी को हराया था। इस बार ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत गोड्डा सीट कांग्रेस के हिस्से आई है। इस बार यहां निशिकांत दुबे की चौथी बार जीत होगी या कांग्रेस का झंडा लहराएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *