“JSSC मामले में SIT जांच के आदेश” मुख्यमंत्री का निर्देश, कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की दो टूक, अपराधियों में दिखे कानून का डर

रांची। JSSC मामले की जांच का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में हुई तोड़-फोड़ को लेकर एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एसआईटी का गठन कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जाये। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर भी रोक लगाने के निर्देश दिये हैं।

इससे पहले सीएम बनने के साथ ही चंपाई सोरेन ने राज्य में बढ़ते अपराध और विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को हर हाल में अपराध नियंत्रित करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर, हजारीबाग में पुलिस की सख्ती का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक कहा कि अपराधियों में कानून का डर होना चाहिये।

मख्यमंत्री महिला अपराध को लेकर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से दहेज प्रताड़ना, चोरी, पोक्सो एवं हत्या के मामलों में भी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अत्याचार के विभिन्न मामलों में वर्ष 2019 में 7650 केस दर्ज किए गए थे। वहीं वर्ष 2020 में 7464, वर्ष 2021 में 7279, वर्ष 2022 में 6963 वर्ष 2023 से अबतक 6132 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 4 वर्षों में महिला अत्याचार के मामलों में निरंतर कमी आई है। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामले को जितना जल्दी संभव हो खत्म करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *