गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है. HC ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 12 फरवरी को है
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई हुई। याचिका पर 9 फरवरी को ईडी की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। 12 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी गई है।
