धनबाद: झामुमो स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे CM चंपाई सोरेन, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

धनबाद: गोल्फ ग्राउंड में आज होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरा धनबाद होर्डिंग व पोस्टर से सज चुका है. जिला के वरीय नेताओं के साथ ही प्रखंड स्तर के नेताओं भी अपनी-अपनी होर्डिंग लगा दी है. सभी चौक चौराहों पर झंडा लगाया गया है. लोगों को आने के लिए अलग-अलग द्वार बनाया गया है. साथ ही सीएम के आने की सूचना पर जिला में कई सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे. कुछ देर में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

CM चंपाई सोरेन, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से धनबाद के लिए निकल गए. बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *