खगड़िया : आशिक के प्यार में पगलायी महिला ने प्रेमियों संग मिलकर अपने पति को गोलियों से भूनवा दिया। मामला खगड़िया का है, जहां युवक को सरेराह चार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। फुलिस ने इस मामले में जांच की, तो युवक की पत्नी की हत्या की मास्टर माइंड निकली, जिसने अपने दो आशिक के साथ मिलकर अपने पति को मरवा दिया।

घटना पसराहा थाना क्षेत्र के सतीश नगर रेलवे ढाला का है।पुलिस को एक हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई। जिसे चार गोलियां मारी थी। जांच के दौरान पता चला कि युवक की हत्या उसकी पत्नी चंदा देवी ने कराई थी।
पत्नी ने पड़ोस के रहने वाले अपने प्रेमी अमन मंडल और भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बिट्टू यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने इस मामले में पत्नी और एक प्रेमी (अमन मंडल) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरा आरोपी फरार है। पत्नी चंदा देवी का अमन और बिट्टू के साथ अवैध संबंध था। इस कारण पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था।
पिछले एक साल से मृतक राजीव मंडल गाजियाबाद में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। 29 जनवरी को वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मृतक राजीव और अमन के मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल और तकनीकी जांच में चंदा देवी का दोनों के साथ अवैध संबंध की बात सामने आई है।
