BREAKING NEWS : कोर्ट कैंपस में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, एक के बाद एक मारी 6 गोलियां, मची अफरातफरी

ब्रेकिंग न्यूज : दानापुर कोर्ट कैंपस में बंदी की गोलीमारकर हत्या कर दी गई. कैदी का नाम छोटे सरकार था और वो पेशी पर आया हुआ था. हत्या के दो आरोपियों को कोर्ट कैंपस से गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट परिसर में अचानक हुई गोलीबारी से दहशत का माहौल हो गया. विभिन्न मुकदमों के लिए आए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

पटना के दानापुर कोर्ट कैंपस में दो बदमाशों ने पेशी पर आए विचाराधीन कैदी को दिनदहाड़े गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जिस समय हत्या हुई, उस समय पुलिस कैदी को हथकड़ी लगाए हुए थी। पुलिसकर्मी भी साथ थे।दोनों बदमाशों ने 6 राउंड गोली चलाई। गोली चलने से कोर्ट कैंपस में दहशत फैल गई।

बदमाश मौका देखकर भागने लगे, लेकिन वकीलों की मदद से पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। अपराधियों के पास से दो पिस्टल बरामद की गई है।

कैदी का नाम अभिषेक उर्फ छोटे सरकार है। वह बिहटा का रहने वाला है। हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामलों में उस पर ट्रायल चल रहा था। आज बेउर जेल से पुलिसकर्मी पेशी के लिए कोर्ट लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *