सीओ सहित तीन कर्मचारियों ने किया गैंगरेप: युवती ने कराया अंचलाधिकारी व कर्मचारियों पर गैंगरेप का केस

क्राइम न्यूज : सीओ सहित तीन कर्मचारियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। घटना जिले के कांटी प्रखंड की है। जहां के वर्तमान अंचलाधिकारी राज शेखर सहित तीन प्रखंडकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर जिले के कांटी थाना में FIR दर्ज किया गया है। मामला गैंगरेप का है। आरोप है कि कांटी प्रखंड के CO राजशेखर और उसके एटॉर्नी मो मुमताज और एक अन्य कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने नौकरी देने के नाम पर एक युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती का आरोप है कि 8 अगस्त 2023 को अंचल अधिकारी राजशेखर ने युवती को अपने कार्यालय में नौकरी का प्रलोभन देकर बुलाया। जब वह कार्यालय में गई तो उसका यौन शोषण किया गया। आरोपित सीओ उसे लगातार बुलाता रहा और उसका यौन शोषण करने लगा। उसके बाद 11 अगस्त 2023 को सीओ ने युवती को अपने आवास पर बुलाया। फिर दिन में और शाम में उसके साथ आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ गलत करते रहे। आरोपियों ने धमकी दी कि किसी से कुछ भी कहा तो नौकरी नहीं मिलेगी। इसके बाद वह लगातार दौड़ती रही लेकिन नौकरी नहीं मिली।

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कांटी थाने में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पश्चिमी के कोर्ट के आदेश पर सीओ और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीओ और कर्मचारियों पर लगे यौन शोषण के आरोप की जांच करेगी। दरअसल, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके की 22 साल की युवती ने सीओ पर आरोप लगाया है। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण करने और अपने आवास पर बुलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए बीते 4 अक्टूबर को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में परिवाद दायर दाखिल किया था। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मामले की वकालत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *