मन्त्रिपरिषद् बैठक : आरक्षण, स्थानीय नीति सहित इन मुद्दों पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर, हेमंत कैबिनेट की बैठक जारी, दर्जन भर प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची : हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। आरक्षण व स्थानीय नीति के लिहाज से आज की कैबिनेट काफी अहम है। खबर है कि कैबिनेट में मंजूरी के बाद खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक को सदन में रखा जायेगा। लिहाजा आज की बैठक में स्थानीय नीति पर चर्चा के बाद मंजूरी ली जायेगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में बोकारो में 500 बेड का नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण पर भी चर्चा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकारी नौकरी में आंदोलनकारियों के एक आश्रित को पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने का भी फैसला आज कैबिनेट मं लिया जा सकता है। राज्य सरकार की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नियुक्तियों में यह फैसला ले सकती है।

इसके अलावा आज की कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर भी सहमति बनेगी। जानकारी के मुताबिक झारखंड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण के लिए अधिनियम, 2001 में संशोधन किया जाना है। इसे लेकर आज कैबिनेट में सहमति बन सकती है। सरकार एक बार फिर स्थानीय नीति को लेकर जोर लगायेगी। वहीं राजभवन की तरफ से लौटाए गये खतियान आधारित स्थानीय नीति के संशोधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को भी पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण का फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार की नियुक्तियों में एसटी को 26 प्रतिशत, एससी को 10 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आठ प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को छह प्रतिशत व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। इसमें कुछ तब्दीली भी की जा सकती है। हालांकि फिलहाल बैठक चल रही है। बैठक के बाद सरकार की तरफ से फैसले की जानकारी दी जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *