BREAKING NEWS : झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला, अब ये बनेंगे नए सीएस

रांची : झारखंड के प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह का सरकार ने तबादला कर दिया है | आईएएस एल ख्यांगते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पद स्थापित किया है. इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार को जारी कर दी गई है | सुखदेव सिंह को अगले आदेश तक महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है |

गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के तुरंत बाद ही सुखदेव सिंह को राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था। सुखदेव सिंह वर्ष 2020 से ही राज्य के मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे। उनको हटाने की वजह क्या है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है | एल खियांग्ते 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. टीआई के महानिदेशक नियुक्त किए गए मौजूदा मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *