
झारखंड पितामह बिनोद बिहारी महतो के सुपुत्र,,गिरिडीह के पूर्व सांसद , टुंडी एवम् सिंदरी के पूर्व विधायक स्व.राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम बागदाहा में किया गया । सभा में सभी ने कहा कि अगर तीन महिना के अंदर राज्य सरकार राजगंज को प्रखंड बनाने की घोषणा नहीं करती है तो नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में पलटन टांड़ में कहा था कि अगर हमारी सरकारी बनती है तो तीन महिना के अंदर राजगंज को प्रखंड का दर्जा देगें। लेकिन आज तक राजगंज को प्रखंड का दर्जा नहीं मिला।

मौके पर बाणी देवी ( जिप सदस्य ), हलधर महतो ( पूर्व विधायक प्रतिनिधि टूण्डी सह धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष आजसू पार्टी ),धनंजय महतो,प्रमोद चौरसिया, महेन्द्र महतो, जितेंद्र महतो,शेखर महतो,नुनाराम महतो,सदानंद महतो,खुशबू देवी,रिंकू कुमारी,संजना महतो,राजुवाला देवी, गीता देवी, आशा देवी,रीना देवी,गुड़िया देवी,लक्ष्मी देवी, बेबी देवी,भुवनेश्वरी देवी,रीना देवी, यशोदा देवी , सुमन देवी इत्यादि सैकड़ो महिलाएं शामिल हुए।
