JHARKHAND : सोशल मीडिया पर लड़कियों की न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेलिंग करने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो भेज कर ब्लैकमेलिंग करने वाले कोई गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विवेक कुमार साहा है और बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी लालपुर के एक कोचिंग की लडकी की फ़ोटो एडिट कर लोगों को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग करता था। इस मामले को लेकर लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला : दो दिन पूर्व रांची के सिटी एसपी राजकुमारमेहता के पास कुछ नबालिग लड़कियां मिलने पहुंची थी, उनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच थी। सभी भीतर से काफी डरे हुई थी और किसी अनजान भय से भयभीत थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सिटी एसपी ने उन्हें सारी बात बता को कहा। इसके बाद जो कुछ भी सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था। नाबालिक लड़कियों ने बताया कि एक युवक ने उनके जैसी आठ लड़कियों की डीपफेक फोटो बनाकर उसमें न्यूड वीडियो लगा दिया है। वह व्यक्ति उस वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड भी कर रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची के सिटी एसपी ने आनन-फानन में साइबर टीम के साथ आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाना शुरू की ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

बिहार के मुजफ्फरपुर से कर रहा था नग्न वीडियो वायरलः जांच में जुटी साइबर टीम को यह जानकारी मिली कि डीपफेक के जरिए न्यूड वीडियो बनाने वाला शख्स बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस की एक स्पेशल टीम गुरुवार की रात ही मुजफ्फरपुर के लिए निकल गई। इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की सहायता से विवेक नाम के उस शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिसने रांची की आठ नाबालिक लड़कियों के अलावा दर्जनों दूसरी लड़कियों के न्यूड फोटो को इंटरनेट पर वायरल किया था।

One thought on “JHARKHAND : सोशल मीडिया पर लड़कियों की न्यूड फोटो भेज ब्लैकमेलिंग करने का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *