रांची: पेड़ से लटका मिला जवान का शव, छुट्टी लेकर जानेवाला था घर, हत्या या आत्महत्या?

रांची : राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में कडरू ब्रिज के पास एक आर्मी के जवान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। आशंका है कि आर्मी जवान ने सुसाइड किया है. हालांकि, जवान के शरीर पर चोट के भी निशान हैं. ऐसे में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी सहित आर्मी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर और मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी लेकर घर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना घट गई है। शव की पहचान आर्मी जवान मनोज सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, जवान मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था। जवान की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में हुई थी। दो दिन पहले ही वह बूटी मोड़ स्थित दीपाटोली आर्मी कैंप आया था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *