अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर से टकराई, अरलगरिया निवासी युवक की मौत

घटना डोमनपुर जोड़ाआम स्थित महतो होटल के समीप एनएच 19 पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार नरेश महतो धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजगंज- बरवाअड्डा सर्विस लेन पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से घसीटते हुए रेलिंग से जा टकराई। जोरदार टक्कर में बाइक रेलिंग में जा फंसा, वहीं बाइक सवार दिल्ली कोलकाता सड़क पर जख्मी हालत में गिर गया।

उसके सिर में चोट होने के कारण अत्यधिक मात्रा में खून बह रहा था। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।राजगंज के डोमनपुर में गुरुवार को अनियंत्रित बाइक सर्विस लेन के डिवाइडर से टकराई गई। जिसमें अरगलरिया, कुसुंडा निवासी फुटुकचंद महतो के पुत्र नरेश महतो की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *