ओवैसी की सभा में आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दूसरी तरफ डुमरी प्रशासन भी इस वीडियो की जांच करने में जुटा है. उधर एनडीए नेताओं ने भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारे लगाए जाने का विरोध करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है

झारखंड में 30 अगस्त को एक जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. यह मामला डुमरी विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है.

दरअसल, डुमरी विधानसभा उपचुनाव के दरमियान AIMIM के प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी की तकरीर सुनने के लिए जुटी भीड़ में से एक शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. ओवैसी ने तकरीर रोक कर मंच से ही शख्स को डांटा. वहीं, एसपी ने जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है.
