होली पर प्यार का रंग चढ़ा, प्रेमिका को विश करने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने करा दी शादी!

होली पर प्यार का रंग चढ़ा, प्रेमिका को विश करने पहुंचा प्रेमी, गांववालों ने करा दी शादी!

बिहार के कटिहार जिले में होली के मौके पर एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रेमिका को “हैप्पी होली” कहने के लिए उसके गांव पहुंचा प्रेमी जब पकड़ा गया, तो गांववालों ने चट मंगनी-पट ब्याह करवा दिया।

मामला रौतारा थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव का है, जहां लाड़ो कुमारी और संजीत कुमार चौहान की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले दो साल से रिलेशनशिप में रहे संजीत ने होली से पहले प्रेमिका से मिलने का फैसला किया, लेकिन गांववालों ने दोनों को पकड़ लिया।

गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी मोहब्बत को कबूल किया और शादी की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत ने शादी कराने का निर्णय लिया, जिसमें दहेज रहित विवाह का संकल्प भी लिया गया।

रात में ही गांव के सरस्वती मंदिर में शादी संपन्न कराई गई। होली के कारण दुकानें बंद थीं, लेकिन सामाजिक प्रयास से नए कपड़े और अन्य जरूरतें पूरी कर दी गईं। इस अनोखी शादी की इलाके में जोर-शोर से चर्चा हो रही है, और लोगों का कहना है कि यह प्यार और सामाजिक एकता की मिसाल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *