पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड की सरकार ने भी विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी यानी महिलाओं को लुभाने के लिए योजना की घोषणा कर दी है. अब झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी महिलाओं को सम्मान राशि देगी. सोरेन ने ऐलान किया है कि झारखंड सरकार 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि मुहैया कराएगी.

बीते सोमवार को साहिबगंज के राजमहल में और अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर ये बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है.
इसके लिए आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रही है
