रांची: इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल पूरी तरह तैयार हैं और हर गुजरते दिन के साथ अपनी जीत के दावों को मजबूती दे रहे हैं. इस कड़ी में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी नियुक्त किए गए हिमंत बिस्व सरमा राज्य में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे.
चुनाव को लेकर असम मुख्यमंत्री का झारखंड दौरा लगातार होता रहता है. झारखंड में उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है. इसको लेकर असम के एडीजीपी हितेश चंद्र नाथ ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखा है. जिसमें एडीजीपी ने स्पष्ट लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री को वर्ष 2022 अक्टूबर से जेड प्लस सुरक्षा दिया गया है. लेकिन झारखंड में उनकी सुरक्षा में कमी देखी जा रही है. सुरक्षा में कमी के कारण किसी भी वक्त अप्रिय घटना घट सकती है.एडीजीपी ने पत्र के माध्यम से जेड प्लस सुरक्षा देने का आग्रह किया है.

