झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया।
फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई।
इसके बावजूद, वह अपना बहुमत साबित करने में सफल रहे।
इसके पश्चात आज हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ

जिसमे चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।
कैबिनेट की सूची में झामुमो से चंपई सोरेन और बैद्यनाथ राम का नाम भी कैबिनेट में हुआ शामिल। बसंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का नाम काटा गया।
कांग्रेस की तरफ से सीएम हेमंत की कैबिनेट में कांग्रेस से दो नए चेहरे दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी को जगह मिली