गिरिडीह के होटल में पुलिस का छापा, मची अफरातफरी,16 युवक युवतियां

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी मोड़ स्थित कनक रेसीडेंट एंड होटल में एसडीपीओ ने शनिवार को छापामारी की। इस दौरान 16 युवक और युवतियों को होटल से बरामद किया गया।

सभी को होटल के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। बरामद युवक-युवतियां कॉलेज के हैं और बगोदर, डुमरी व बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रहनेवाले हैं।आपत्तिजनक सामान भी मिलाएसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि गलत मंशा से सभी होटल में ठहरे थे। बताया कि सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जहां युवक- युवतियां ठहरे थे, वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि मामले में होटल की महिला संचालिका को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल से रजिस्टर भी जब्त किया है, जिसको खंगाला जा रहा है। साथ ही पकड़े गए युवक-युवतियों के मोबाइल को भी जब्त किया गया है।होटलों पर पुलिस की नजरपुलिस के अनुसार पूछताछ व छानबीन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि बगोदर इलाके में संचालित दो-चार अन्य होटलों में भी संचालकों द्वारा मोटी रकम लेकर युवक-युवतियों को घंटा-दो घंटे के लिए होटल के कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस वैसे होटलों पर भी नजर रखी हुई है। छापेमारी अभियान में सुख सागर सिंह चौधरी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *