स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत 510 पदों झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस प्रतियोगिता परीक्षा को आयोजित करेगा. आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 1 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2024 तक मैट्रिक पास सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

इस नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आप जेएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस बहाली में कुल 510 पद होंगे। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लोगों को लिए 230 पद है, एससी के लिए 133 पद हैं, एसटी के लिए 44 पद हैं, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 7 पद हैं और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 51 पद हैं।
योग्यता क्या है
स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती होने के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है। साथ ही न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 साल है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 37 साल है। जबकि अनारक्षित वर्ग, EWS, पिछड़ा वर्ग के लिए 38 साल है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 साल है।
