चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा , हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम ,

सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे।

चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है।

इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

इससे पहले आज

मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी। हेमंत सोरेन एक सरकार के एक ही कार्यकाल में 2 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज रांची पहुंचेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कुछ दिनों से बाहर थे। आज शाम वह रांची लौट आयेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि आज ही हेमंत सोरेन उनसे मिलकर शपथ ग्रहण की तारीख मांग सकते हैं।148 दिन बाद जेल से बाहर आये हैं हेमंत सोरेन148 दिन के बाद हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दी। हेमंत सोरेन उसी दिन जेल से बाहर आये।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर हमें जेल में डाला था। हेमंत सोरेन ने 29 जून को दिन में हरमू मैदान में रैली को संबोधित किया। फिर 30 जून को भोगनाडीह गये। 1 जुलाई से ही कयास लगने लगे कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसकी वजह थी सीएम चंपाई सोरेन की निष्क्रियता। उन्होंने अपने तमाम सरकारी कार्यक्रम रद्द किए। आवास में भी मुख्यमंत्री के रूप में लोगों से मिलना बंद कर दिया। और अब यह साफ हो गया कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *