कल्पना सोरेन सोमवार (10 जून) को विधानसभा की सदस्यता लेंगी. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में शपथ दिलाई जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे.कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप वर्मा को हरायालोकसभा चुनाव 2024 के साथ हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने I.N.D.I.A. के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ा था.

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को पराजित किया. कल्पना सोरेन ने दिलीप को 27,149 वोटों से पराजित कर दिया.
