झारखंड : मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है, जानिये कब से शुरू होगी मानसून की बारिश? प्री मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Jharkhand Mansoon Update: भीषण गरमी झेल रहे झारखंड के लोगों की मुश्किलें बस खत्म होने ही वाली है। इसी सप्ताह से लोगों को राहत की बौछार मिलनी शुरू हो जायेगी। शुक्रवार या शनिवार से झारखंड में बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो जायेगी। हालांकि पूरी तरह से राहत 16 जून के बाद ही मिल जायेगा। हालांकि कुछ जगहों पर अभी गरमी का प्रकोप जारी रहेगा। धनबाद, पलामू, जमशेदपुर सहित कई जिलों में पारा अभी भी 44-45 के आसपास ही रहेगा।

हालांकि कुछ इलाकों में प्री मानसून का असर 13 जून के बाद दिखने लगेगा। मानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। वर्तमान स्थिति में आगामी 13-14 जून को मानसून का आंशिक असर झारखंड में देखा जा सकता है, जबकि 15 जून के बाद मानसून अपने पूरे शबाब पर होगा। इस बार मानसून आने के साथ ही अच्छी बारिश देगा।

अगर कंडीशन अनुकूल हुआ तो 15 जून के बाद राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा और 17-18 जून तक मानसून के रांची पहुंच जाने की भी उम्मीद है. मानसून आगमन के डेट का औसत निकालने पर राज्य में मानसून के प्रवेश की तिथि 12 जून है. पहले जिस तरह से समय से पूर्व दक्षिणी पूर्वी मानसून केरल पहुंच गया था और तेजी आई आगे बढ़ रहा था उससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि निर्धारित समय से कुछ पहले ही मानसून झारखंड में दस्तक दे देगा, लेकिन अब संभावना यह है कि दो-चार दिन देर से ही मानसून का प्रवेश राज्य में हो।

इन इलाकों में भीषण गरमी का दिखेगा असर14 जून तक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में सीवियर हीट वेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार स्थानीय सिस्टम की वजह से इन जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा और वज्रपात की भी संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *