जवान की मौत : ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली

पाकुड़ : जिले से बड़ी ख़बर आ रही है। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की है. हवलदार रघु मुर्मू ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हवलदार को सदर अस्पताल लेकर पहुंची. सदर अस्पताल घायल रघु मुर्मू की मौत हो गई. मृत हवलदार साहिबगंज जिले के पेटकसा गांव का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घटना की खबर सुनकर मृत हवलदार के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए हैं.

हवलदार रघु मुर्मू ने क्यों और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। इधर, हवलदार की खुदकुशी की घटना के बाद पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चा है। मृतक जवान के साथी सकते में हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृत हवलदार के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *