झारखंड छुट्टी ब्रेकिंग: कल स्कूलों में छुट्टी का आदेश, सरकारी कार्यालय 2.30 बजे तक रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने की घोषणा

रांची। रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर झारखंड में भी छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक सोमवार को अयोध्या में प्रभु राम का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होना है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार ने आधे दिन की छुट्ठी घोषित की है। वहीं सरकारी स्कूल में पूरे दिन के लिए छुट्ठी घोषित की गई।

कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक रामलला के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22.1.2024 को अपराह्न 2.30 बजे तक राज्य के सभी कार्यालय, प्रतिष्ठान, सार्वजनिक बैंक में एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषणा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *