झारखंड-BSF जवान की बेवफाई: प्रेमिका ने जवान के घर के बाहर खुद को लगाई आग, माफिया की थी रिश्तेदार, इसलिए…

सरायकेला: जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां प्रेमिका ने प्रेमी के घर के बाहर खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान सोनी लोहार के तौर पर हुई है जो कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार बताई जा रही है.

मृतका का बीएसएफ जवान भोला मुदी के साथ प्रेम प्रसंग था. लेकिन प्रेमी के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं थी. जिसके चलते कई बार विवाद भी हुआ और मामला थाने तक भी पहुंचा. लेकिन बुधवार को प्रेमिका ने दिनदहाड़े खुद को प्रेमी के घर के बाहर आग के हवाले कर दिया

प्रेमिका ने आग लगाकर की खुदकुशी

बताया जा रहा है कि जब युवती ने आग लगाई तो बस्ती में रहने वाले किसी भी शख्स ने उसे नहीं बचाया. पुलिस के पहुंचने तक युवती की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका कुख्यात अपराधी भट्टा लोहार की रिश्तेदार थी. इसकी चलते प्रेमी के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के लिए युवती का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *