घूसखोर महिला कर्मचारी गिरफ्तार: 25 हजार ले रही थी रिश्वत, ACB की टीम ने दफ्तर में घुसकर महिला कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा

लखनऊ : निगम की महिला कर्मचारी 25 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार हो गयी है। ACB की टीम ने ऱिश्वतखोर महिला अफसर को नगर निगम दफ्तर में ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी का नाम नीलम साहू है, जो नगर निगम जोन छह कार्यालय ठाकुरगंज में तैनात द्वितीय श्रेणी की लिपिक के पद पर पदस्थ है। रंगे हाथ 25 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुई नीलम साहू को एसीबी ने वजीरगंज थाने में दाखिल कराया है।

ठाकुरगंज में रहने वाली शिल्पी गुप्ता से पैतृक मकान की वरासत के नाम पर नीलम साहू रुपयों की मांग कर रही थीं। शिप्पी के मुताबिक उनसे 25 हजार रुपये की मांग की थी। शिल्पी के द्वारा रुपये न देने के कारण कई माह से उन्हें दौड़ा रही थी। इससे त्रस्त होकर शिल्पी ने एंटी करप्शन विभाग को सूचना दी। इसके बाद ट्रैप टीम गठित की गई। शिल्पी को 25 हजार दिए गए।

दोपहर में शिल्पी रुपये लेकर जोन छह में लिपिक नीलम साहू के पास पहुंची। उन्हें रुपये दे दिए। इस बीच पीछे से एंटी करप्शन की टीम ने नीलम साहू को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद रुपयों की वीडियोग्राफी कराई गई। पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए। नीलम साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से संबंधित सारी जानकारी उनके विभाग के अफसरों को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *