झारखंड: महिला और उसकी दो बेटी से रेप, फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने महिला को मुंबई बुलाया, फिर किया मां-बेटी के साथ गंदा काम

गोड्डा : महिला और उसकी दो बेटियों से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी का नाम मुर्शेद अंसारी है, जो मुंबई में नौकरी करता है। मुर्शेद बरहेट का रहने वाला है, लेकिन कुछ वक्त से वो मुंबई में ही रहता है और प्राइवेट काम करता है। दरअसल मुर्शेद के खिलाफ तीन जुलाई 2023 को महिला ने मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि मुर्शेद अंसारी ने फेसबुक पर महिला से दोस्ती की।

महिला से वो फोन पर बातें करने लगा। दोनों में इसी बीच प्यार हो गया। इसके बाद महिला को सपने दिखाकर उसने उसे मुम्बई आने का न्योता दिया और इसके लिए टिकट बनवा दिया। प्रेमी के बुलावे पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ लेकर महिला मुंबई चली गई। महिला की एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है तो दूसरी बेटी 13 वर्ष की है। आरोप है कि मुर्शेद अंसारी ने मां-बेटियों को एक ही कमरे में रखा। इसी क्रम में मुर्शेद अंसारी ने महिला और उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ बारी-बारी से रेप करने लगा।

महिला को जब मुंबई आने का पछतावा हुआ, तो उसने घर पर गोड्डा में इसकी जानकारी दी। एक दिन मौका देखकर महिला वहां से भाग गयी। ललमटिया थाना में प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस मुर्शेद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि ललमटिया सिदो कान्हू चौक में मुर्शेद अंसारी आया हुआ है। वहां पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *