रांची में फिर धांय-धांय : अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रांची : राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लाह कोठी में एक युवक को अपराधियो ने गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. घायल युवक का नाम गोपाल श्रीवास्तव बताया जा रहा है. घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया है. गोली लगने के बाद भी घायल युवक अपराधियों से भिड़ गया. इसके बाद अपराधियों ने उस पर चाकू से भी वार कर दिया और मौके से फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल नाम का युवक लाह कोठी स्थित एक दवा दुकान से दवाई खरीद कर जैसे ही वापस जाने को तैयार हुआ, उसी समय पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली गोपाल के पेट में जा लगी और वह सड़क पर ही गिर पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल नाम का युवक लाह कोठी स्थित एक दवा दुकान से दवाई खरीद कर जैसे ही वापस जाने को तैयार हुआ, उसी समय पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली गोपाल के पेट में जा लगी और वह सड़क पर ही गिर पड़ा.

गोली लगने के बाद भी अपराधियों से भिड़ा युवक, मिली जानकारी के अनुसार, पेट में गोली लगने के बावजूद गोपाल अकेले ही अपराधियों के साथ भिड़ गया. काफी देर तक अपराधियों और गोपाल के बीच हाथापाई होती रही, लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति गोपाल की मदद के लिए सामने नहीं आया. इसी बीच एक अपराधी ने चाकू निकाल कर गोपाल पर एक और वार कर दिया. जिससे गोपाल बुरी तरह से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा. वहीं अपराधी मौके से फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को इलाज के लिए रिम्स ले गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *