शादी करने रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा जोड़ा, प्रेमी को पीटकर लड़की को ले गए घरवाले

जमशेदपुर के बिष्टपुर स्थित पुराने कोर्ट परिसर में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा चला। यहां रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर एक युवक की जमकर पिटाई की गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शादी के लिए मौके पर पहुंचे प्रेमिका के नाराज परिजनों ने प्रेमी की पिटाई की। इसके बाद प्रेमिका को जबरन अपने साथ ले गये। बताया जा रहा है कि सोनारी निर्मल नगर की रहने वाली 19 साल की संजना कर्मकार का सरायकेला चौक के रहने वाले संजय मछुआ के साथ पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को दोनों शादी करने पहुंचे थे। लेकिन संजना के परिजन भी मौके पर पहुंचे और संजय की पिटाई की और संजना को जबरदस्ती अपने साथ ले गये।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, संजय ने बताया कि पांच साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती संजना से हुई थी। जब यह बात संजना के घर वालों को पता चल गई तो उन्होंने संजना को खूब पिटा और कहा संजय से दूर रहना। लेकिन जब संजना 18 साल की हो गई तो 31 अक्टूबर को दोनों ने कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी। शादी की तारीख नवंबर में थी लेकिन नंवबर में शादी नहीं हो सकी। गुरुवार को शादी की तारीख मिली तो दोनों शादी करने पहुंचे। इतने में संजना के परिजन आ गए और संजय को पीटने लगे और वे संजना को अपने साथ ले गये, जिससे रजिस्ट्री ऑफिस के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *