पलामू : DC-SP के ड्राईवरों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू के मेदिनीनगर का है। महिला इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय आयी थी, इसी दौरान वो दोनों युवक के चक्कर में फंस गयी। रेप की ये घटना को डीसी के ड्राइवर के घर पर अंजाम दिया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीसी के ड्राइवर धर्मेंद्र और एसपी के ड्राइवर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र डीसी का स्कॉट गाड़ी, जबकि प्रकाश एसपी आवास की गाड़ी चलाता है।

महिला ने आपबीती पुलिस को बतायी है, जिसके मुताबिक महिला डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर आई थी। ट्रेन से उतरने के बाद महिला ने कॉल करना चाहा, तो उसके मोबाइल का रिचार्ज का खत्म हो गया। इसी दौरान एसपी का ड्राइवर प्रकाश गुरुवार की सुबह छह बजे उसे मॉर्निंग वाक करते दिख गया। महिला ने उससे मोबाइल रिचार्ज के दुकान के बारे में पूछा। प्रकाश ने अपने मोबाइल फोन से ही महिला के फोन का रिचार्ज कर दिया। ड्राइवर ने महिला से रिचार्ज का पैसा भी लिया।
रिचार्ज करने के बहाने प्रकाश ने महिला का फोन नंबर ले लिया था। इस नंबर पर फोन कर कुछ देर बाद महिला को अपने पास बुलाया। तब तक प्रकाश ने डीसी के ड्राइवर धर्मेंद्र को भी बुला लिया था। महिला को दोनों ड्राइवर हाउसिंग कॉलोनी धर्मेंद्र के घर लेकर गए। वहां गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जब इस मामले में मोबाइल को सर्विलांस पर डाला तो तीनों का मोबाइल लोकेशन एक ही जगह पर मिला। अब आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
