JHARKHAND : घुस लेते ASI गिरफ्तार, झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। एसीबी की टीम ने विष्णुगढ़ थाने में पदस्थापित एएसआइ को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एएसआइ का नाम मनोज कुमार है और वह 6000 रुपये घूस ले रहा था.

फिलहाल एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बताते चले की विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हेठली बोदरा निवासी बद्री यादव के नाम 15 अक्टूबर 2023 को विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 246/23 केस दर्ज हुआ था। बद्री यादव की पत्नी ललिता देवी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलिय कार्यालय हजारीबाग को आवेदन देकर विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार पर आरोप लगाया था कि मेरे पति पर हुए केस का केस डायरी भेजने के लिए ₹6000 रिश्वत मांग रहे हैं नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

इस पर अपराध निरोधक ब्यूरो ने संज्ञान लेते हुए सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग था कांड संख्या 16/23 धारा 7(a) भ्रष्टाचार निरोध (संशोधित) अधिनियम 2018 पंजीकृत कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में मनोज कुमार एएसआई विष्णुगढ़ को ₹6000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *