मौसम अलर्ट : झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में शीतलहरी की चेतावनी, कोहरा और कनकनी का रहेगा असर, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

रांची/नयी दिल्ली। झारखंड-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अफगानिस्तान से भारत तक फैले पश्चिमी विक्षोभ ने पिछले तीन-चार दिनों से देश के उत्तरी और ऊपरी हिस्सों में वर्षा एवं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 24 से 26 दिसंबर तक घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग (IMD) ने 27 दिसंबर तक झारखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में कोहरे के जारी रहने की आशंका जताई है। इसके बाद मौसम में सुधार होगा, लेकिन तापमान गिरने से ठंड का कहर बढ़ना शुरू हो जाएगा।अभी पूर्वी हवाएं चल रही हैं, किंतु जल्द ही इसका रुख बदल सकता है, जिससे कोहरे से राहत तो मिल जाएगी, किंतु ठंडी हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। इधर ऊपरी हिस्सों में बारिश व बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जहां कोहरे का दायरा बढ़ रहा है।

इन इलाकों में अधिकतम 15.5 मिमी तक वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस और यूपी, दक्षिण राजस्थान, म0प्र0, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम एजेंसी का ये भी कहना है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा में आज घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *