झारखंड पुलिस भर्ती : भर्ती परीक्षा की दौड़ में शामिल युवक की दौड़ते – दौड़ते हो गई मौत

मेदिनीनगर: पुलिस लाइन स्टेडियम में होमगार्ड की बहाली में दौड़ में शामिल विकास तिवारी नामक युवक की मौत हो गयी. मृतक रेड़मा का रहने वाला था.

अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन की तरह होमगार्ड की बहाली के लिए मेल टेक्निकल के लिए दौड़ आयोजित की गयी थी. जिसमें करीब शाम चार बजे युवक विकास तिवारी दौड़ लगा रहा था. इस क्रम में वह बेहोश हो गया. इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे एमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी.

अधिकारियों के अनुसार दौड़ के क्रम में अचानक सांस फूल जाने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *