रांची : संजय पाहन हत्याकांड में पत्नी ही निकली कातिल, भाई और चाचा के साथ दिया अंजाम

रांची : पति की बेवफाई से नाराज पत्नी ने ही संजय पाहन की हत्या की सुपारी दी थी। 30 नवंबर की रात बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन मर्डर मामले का खुलासा हो गया है। पाहन की हत्या उसकी पत्नी ने ही करायी है। दरअसल कई महीनों से पाहन दूसरी महिला से रिलेशन में थे। वो घर से ज्यादा अपनी कथित प्रेमिका के पास ही ज्यादा वक्त रहते थे। बीबी-बच्चों पर ध्यान नहीं देने पर ही पति-पत्नी में विवाद होता था।

पुलिस के मुताबिक घर में विवाद, शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करना और अवैध संबंध से नाराज पत्नी सालो देवी ने अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। हत्याऱों ने 30 नवंबर को संजय पाहन को मौत के घाट उतार दिया। मामले में संजय के साले और चाचा की संलिप्तता है।

पति की हरकतों की बात सालो ने अपने भाई कमरू और चाचा मानवेल को बतायी थी। सभी को पति की हत्या करने की भी बात सालो देवी ने कही, जिसके बाद चाचा और भाई ने मिलकर डोरंडा के आशीष नेपाली को मर्डर की सुपारी दे दी। आशीष नेपाली ने अपने गुर्गे सुरज कुमार, सूरज ठाकुर, धनेश्वर भगत, दाउद एक्का एवं मृतक की पत्नी सालो देवी के साथ मिलकर संजय पाहन की हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले हथौड़ा मारकर संजय को बेहोश किया और फिर उसे गोली मार दी।

पुलिस ने इस मामले में पत्नी सोलो देवी, डुमरदगा बूटी बस्ती, सुपारी किलर आशीष नेपाली उर्फ आशीष कुमार मोथे, सिद्धार्थ नगर डोरंडा, मानवेल खलखो उर्फ छोटू, बड़काटोली, सुखदेवनगर, कमरू नाग, बनहौरा, सुखदेवनगर, सूरज कुमार ठाकुर, डडिया ठाकुरगांव,अजहर अंसारी, रिंग रोड ओवरब्रिज मेसरा, धनेश्वर भगत उर्फ भगत जी, तिगरा गुमला और दाउद एक्का उर्फ बच्चा, मेराल गुमला को गिरफ्तार किया है।

अवैध संबंध के शक में हत्या, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक संजय पाहन और उसकी पत्नी सालो देवी के बीच पारिवारिक विवाद होता रहता था. उसकी पत्नी सालो देवी को शक था कि संजय पाहन किसी अन्य महिला के संपर्क में है. इसलिए वह उन पर और बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहा है. जब से पत्नी को शक हुआ कि उसके पति संजय पाहन का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है, तब से वह अपने पति संजय पाहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगी. इसके लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ-साथ कई शातिर अपराधियों की भी मदद ली.

एसएसपी ने बताया, जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 दिसंबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर सदर डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस द्वारा जांच पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की गयी है. पुलिस ने करीब 15 दिनों तक हर पहलू पर गहन जांच की, जिसमें पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर हत्या की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *