नागपुर : जबरदस्त विस्फोट में 9 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल, दो किलोमीटर दूर तक सुनायी पड़ा धमाका

नागपुर : ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गयी। घटना नागपुर के बाजारगाव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड कंपनी की है। विस्फोट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आपको बता दें कि सोलर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड यह कंपनी देश के रक्षा विभाग के लिए एक्स्पोसिव्ह और अन्य रक्षा उपकरण सप्लाई करती है।

रविवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब ये हादसा हुआ था. 9 लोगों की मौत के साथ- साथ कई काम करने वालों के घायल होने की जानकारी मिली है. यह हादसा कोल ब्लास्टिंग के लिए बारूद पैकिंग करते वक्त हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विस्फोटक कंपनी में धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *