धनबाद : यूपी के कुख्यात शूटर अमन सिंह हत्याकांड के आरोपी बजरंगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. भारी सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.

बता दें कि विकास बजरंगी अमन सिंह हत्याकांड का आरोपी है. अमन सिंह को गोली मारने के आरोपी रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो ने पुलिस के समक्ष दिए अपने इकबालिया बयान में अपने सहयोगी के रूप में सतीश साव उर्फ गांधी व विकास बजरंगी का नाम बताया है. सीसीटीवी फुटेज में भी विकास और गांधी की संलिप्तता दिख रही है.
