ईएसएल वेदांता सियालजोरी में पिछले दो दिनों से चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन की समाप्ति हो चुकी है जहां कंपनी द्वारा 400 ग्रामीणों को नौकरी देने की बात पर सहमति बनी है आपको बताते चले ईएसएल वेदांता में सियालजोरी के ग्रामीण झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति तथा युवा संग्राम समिति के बैनर तले 13 सूत्री मांगो को लेकर दो दिनों से धरना पर बैठे थे जिसके कारण कंपनी के सारे काम ठप पर गए थे

इसी बीच कंपनी के गार्ड और ग्रामीणों के बीच झड़प की भी सूचना मिलती है इसके बाद ग्रामीणों को उग्र आंदोलन को देख कर कंपनी को झुकना पड़ा और कंपनी ग्रामीणों से वार्ता करने को बाध्य हो गईझारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में कंपनी और ग्रामीणों के बीच वार्ता होती है जिसमे कंपनी द्वारा 400 ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने पर सहमति बनी

