6 फरवरी से शुरू हो रही है 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, JAC ने जारी किया शेड्यूल

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा के तारीखों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। JAC द्वारा परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि ये परिक्षाएं 6 फरवरी 2024 से शुरू होगी। जो कि 26 फरवरी तक जारी रहेगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होगी जो कि 12 मार्च तक चलेगी। छात्र अपना एडमिड कार्ड 25 जनवरी से जैक बोर्ड के वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर JAC द्वारा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

पहली पाली में मैट्रिक व दूसरी पाली में इंटर की परीक्षाजारी शेड्यूल के अनुसार 6 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। ये परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम के 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। 26 फरवरी तक ये परीक्षाएं चलेंगी। जानकारी हो कि ये परीक्षा ओएमआर शीट और लिखित रूप में होगी। पहली पाली में 9.45 बजे से 11.20 मिनट तक ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 11.25 से 1.05 बजे तक मैट्रिक के परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे। इसी तरह दूसरी पाली में दो बजे से 3.35 बजे तक ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी, जबकि 3.40 बजे से 5.20 बजे तक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *