6 दिन से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालेगी अमेरिकी मशीन, जानें अब तक क्या हुआ

उत्तराकाशी टनल में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने की हर कोशिश की जा रही है। आधुनिक मशीनों की सहायता से प्रयास किया जा रहा है कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। जानकारी के मुताबिक अब तक 25 मीटर ड्रिलिंग हो गई है। नए अमेरिकन ऑगर मशीन से गुरुवार सुबह 10.30 बजे से खुदाई शुरू हुई। शुक्रवार सुबह 6.30 बजे तक 21 मीटर तक ड्रिलिंग की गई। जानकारी के मुताबिक अभी 60 मीटर तक खुदाई होनी बाकी है। बता दें, उत्तराकाशी की सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने की वजह से 40 मजदूर पिछले 6 दिनों से फंसे हुए |

3 शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी मालूम हो कि जहां मलबा जमा हुआ है वह हिस्सा सिल्क्यारा की तरफ सुरंग के मुहाने से 270 मीटर की दूरी पर शुरू होता है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि फंसे हुए मजदूर सुरक्षित हैं। उनका मनोबल बनाए रखने के लिए उनसे लगातार बात की जा रही है। मंगलवार को लैंडस्लाइड के चलते मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बनाई जा रही एस्केप टनल का काम रोकना पड़ा था। इसके बाद ऑगर मशीन के खराब होने की भी जानकारी आई थी जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में और देर हुई। नई ऑगर मशीन से एक पाइप को दूसरी पाइप से जोड़ने में तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे का समय लग रहा है। 60 मीटर तक पाइप बिछाने का काम किया जाना है। इसके लिए 98 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। तीन शिफ्ट में ये कर्मचारी काम कर रहे हैं. माना जा रहा है कि गुरुवार रात तक सभी मजदूरों को बाहर निकाला जा सकेगा।

मंत्री लगातार जायजा ले रहे हैं गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में 2-3 दिन का समय और लग सकता है। उन्होंने कहा कि फिर कोई समस्या ना आये इसलिए हम थोड़ा ज्यादा समय हाथ में लेकर चल रहे हैं। नहीं तो बचाव कार्य जल्दी भी पूरा हो सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा बैठक की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *